Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जले हुए शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए , 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 19 May 2021
20210519_163241
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी जवंतनगर के नेतृत्व में थाना पछायगांव पुलिस द्वारा दिनांक 16.05.2021 को थाना पछायगांव क्षेत्रन्तर्गत ग्राम पछायगांव के खेत में एक व्यक्ति के जले हुए शव प्राप्त होने की घटना का सफल अनावरण करते हुए , 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

दिनांक 16-05-2021 को समय 10:46 बजे थाना पछायगांव क्षेत्रातंर्गत डायल-112 के द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि दिनेश पुत्र कालीचरण बघेल निवासी पछायगांव के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है जोकि पूर्णतया जला हुआ है ।इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना पछायगांव पुलिस, फॉरेंसिंक टीम तथा सर्विलांस टीम को मौके पर रवाना किया गया। तत्पश्चात स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच हेतु टीम गठित की गई, टीमों को शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम एवं घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया
इसी क्रम में आज दिनांक 19.05.2021 को थाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 16.05.2021 को थाना पछायगांव क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को बाजरा की करब में जलाकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में जैतपुर तिराहा टैम्पू स्टैण्ड पर खडे है । मुखबिर की सूचना पर तत्काला कार्यावाही करते हुए थाना पछायगांव पुलिस जैतपुरा तिराहा टैम्पू स्टैण्ड पर पहुची तो मुखबिर इशारा कर बताया कि यही दोनो व्यक्ति है जिनके द्वारा घटना कारित की गयी की गयी है । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेराबंदी करते हुए मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा युवक की हत्या करने के संबंध में बताया कि हम दोनो एव हमारे अन्य साथी दीपक पुत्र मुन्नालाल निवासी उदयपुर कला थाना खेडा राठौर जनपद आगरा द्वारा मिलकर योजनावद्ध तरीके से रुपये लूटने का उद्देश्य से भिखारी बिहारी पुत्र दुलारे निवासी ग्राम जैतपुरा थाना पछायगांव को मारपीट कर बेहोशी का स्थिति में दिनेश बघेल के खेत में रखी बाजरा की करब में डालकर ऊपर से मिट्टी का तेल छिडकर आग लगा कर उसकी हत्या कर दी गयी थी ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. गोविन्द उर्फ रविन्द्र पुत्र अशोक निवासी पछायगांव चौराहा थाना पछायगांव जनपद इटावा
2. अनुज उर्फ अंशुल पुत्र प्रबल कुमार निवासी करनपुरा थाना पछायगांव जनपद इटावा

बरामदगी –
1. 4400 रुपए
2. 01 माचिस घटना में प्रयुक्त

Post navigation

Previous: Karnataka News : बिदार जनपद के बीजेपी के युवा कार्यकर्ता और यूथ बीजेपी के गुलबर्गा सेक्रेटरी दत्तात्रे तुगांवकर नहीं रहे
Next: Etawah News: सवारियों के साथ लूट/ छिनैती/ चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 07 सदस्यों गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.