Etawah News: लोगों में ईमानदारी अभी भी जिंदा है

IMG-20201226-WA0035
Share News

आशीष कुमार

जसवन्तनगर कस्बे के कुछ लोगों में ईमानदारी अभी भी जिंदा है यह साबित किया है आज कस्बे के एक व्यक्ति ने जिसे राह चलते एक मोबाइल पड़ा मिला था जो उसने असली मालिक को सौंप दिया। विवरण के अनुसार शाम 7 बजे के आसपास जैन मोहल्ला निवासी तरुण कुमार मिश्रा को कचौरा रोड स्थित नहर पुल के पास एक मोबाइल टूटी हालात में प्राप्त हुआ। जब कॉल आयी तो डिस्प्ले टूटी होने के कारण कॉल रिसीव करना मुमकिन नहीं था लेकिन तरुण ने जब अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल की तो पता चला कि उक्त मोबाइल ग्राम जुगौरा निवासी राजवीर सिंह उर्फ राजा पुत्र श्री रामहेत सिंह का है। बाद में तरुण ने मोबाइल स्वामी राजवीर को वर्धमान मोबाइल सेंटर बुलाकर मोबाइल सौंप दिया। मोबाइल स्वामी ने धन्यवाद देते हुए उनकी ईमानदारी की खूब सराहना की। इस मौके पर उपस्थित निकेतन जैन, सुनील कुमार, दीपक शाक्य आदि ने भी तरुण कुमार मिश्रा की जमकर तारीफ की।

Trending News