Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

डिजिटल सेवा पोर्टल पर ई-दाखिल सेवा लाइव

जनवाद टाइम्स इटावा 16 October 2021
IMG-20211016-WA0049
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

ई-दाखिल सेवा डिजिटल सेवा पोर्टल पर लाइव है। ई-दाखिल पोर्टल उपभोक्ता और उनके अधिवक्ताओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए कहीं से भी अपेक्षित शुल्क के भुगतान के साथ-साथ उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार देता है। यह उपभोक्ता आयोगों को शिकायत को स्वीकार करने, अस्वीकार करने या आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित आयोग को अग्रेषित करने के लिए ऑनलाइन शिकायतों की जांच करने की सुविधा भी देता है।

ई-फाइलिंग के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को ई-दाखिल पोर्टल के साथ एकीकृत करने का निर्णय लिया गया है। चूंकि ग्राम पंचायत स्तर पर कई उपभोक्ताओं के पास संचार के इलेक्ट्रॉनिक साधनों तक पहुंच नहीं है या वे उपकरणों का उपयोग करने में असमर्थ हैं, वे उपभोक्ता आयोग में अपनी शिकायतें दर्ज करने में सीएससी की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस उद्देश्य के लिए एनआईसी द्वारा “edaakhil.nic.in” नामक उपभोक्ता शिकायतों की ई-फाइलिंग के लिए एक वेब एप्लिकेशन विकसित किया गया है। उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने के लिए इस डिजिटल सॉफ्टवेयर में ई-नोटिस, केस डॉक्यूमेंट डाउनलोड लिंक और वीसी हियरिंग लिंक, विपरीत पक्ष द्वारा लिखित प्रतिक्रिया दाखिल करना, शिकायतकर्ता द्वारा प्रत्युत्तर देना और एसएमएस / ईमेल के माध्यम से अलर्ट जैसी कई विशेषताएं हैं।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: आगामी त्यौहार दीवाली के चलते बाजार में लौटी रौनक।
Next: Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन 14 वें दिन महानेपुर में हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.