Bihar News पत्रकार आशुतोष बरनवाल पर जानलेवा हमला 

Deadly attack on Bihar News journalist Ashutosh Baranwal
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया नगर निगम के उपमेयर के दो पुत्रों एवं उसके गुरगों ने न्यूज़ 9 टाइम्स के ब्यूरो चीफ आशुतोष कुमार बरनवाल पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। पत्रकार श्री बरनवाल की इलाज जीएमसीएच बेतिया में की जा रही है ।यह घटना शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे बानुछापर क्षेत्र की है ।पत्रकार श्री बरनवाल बानुछापर स्थित आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल में हो रहे वार्षिक समारोह का समाचार संकलन कर अपनी स्कूटर से पत्रकार मोहन सिंह के साथ लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने तेज गति से आ रही अपनी मोटरसाइकिल से उनकी स्कूटर में धक्का मार दिया। जब दोनों पत्रकार रोड पर गिर गए तो गिरते ही हमलावरों ने लाठी डंडा एवं हॉकी स्टिक से पत्रकार श्री बरनवाल पर हमला बोल दिया और उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

IMG 20231015 WA0187 1पीड़ित पत्रकार के अनुसार सभी हमलावर बजरंग दल के सदस्य बताए जाते हैं, जिनकी संख्या 10 से 12 थी। भारतीय आल मीडिया पत्रकार संघ के महासचिव डॉक्टर अमानुल हक पश्चिम चंपारण प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन सिंह वरिय पत्रकार शकील अहमद अनीसुल वारा कुंदन पांडे डॉ घनश्याम मृत्युंजय दुबे सुमित कुमार बृजभूषण कुमार सुल्तान अहमद आदि पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है पत्रकारों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार सलाखों के पीछे डालने की मांग किया है।

Deadly attack on Bihar News journalist Ashutosh Baranwal

Trending News