Etawah News : प्रसपा द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली गई साइकिल यात्रा आज कानपुर पहुचीं

IMG-20200917-WA0040
Share News

गुलशन कुमारसरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के आवाहन पर लखनऊ से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली साइकिल संदेश यात्रा आज कानपुर पहुचीं जहाँ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

IMG 20200917 WA0041

देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों के पक्ष में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की साइकिल संदेश यात्रा का युवाओं को जागरुक करने का काम करेगी। चारों तरफ बेरोजगारी का माहौल है, जिसकी वजह से युवा सड़कों पर फालतू घूमने के लिए मजबूर हैं।

कल लख़नऊ से शुरू होने वाली यह साइकिल यात्रा, उन्नाव, औरैया , इटावा, शिकोहाबाद, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर से होते हुए इंडिया गेट दिल्ली पर 26 सितंबर को यात्रा संपन्न होगी।

Trending News