Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

देश काल और परिस्थिति : अम्बेडकर जयंती और देश में व्याप्त महामारी पर विशेष रिपोर्ट

जनवाद टाइम्स 14 April 2020
IMG_20200414_161857
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : आज भारत वर्ष में परमपूज्यनीय श्री बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के 129 वे जन्मदिवस को अम्बेडकर जयंती के रूप में मनाया जा रहा है,  जिसके चलते प्रदेश के सभी समुदाय के लोगो से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वो किसी भी प्रकार का कोई सामाजिक कार्यक्रम न कर के केवल अपने अपने घरों में रहकर रात्रि 8 बजे अपने घर आंगन , बालकनी ओर छत पर ही सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखते हुए दिया, मोमबत्ती, मोबाइल की टोर्च जला कर सर्व समुदाय की एकजुटता को प्रदर्शित करे जिस प्रकार आज पीएम जी के सम्बोधन में देश में लगे लॉक डाउन को 03 मई तक बढ़ा दिया गया है तो हमे पीएम द्वारा बताए नियमो का पूर्ण पालन करना है।
जिस प्रकार हमारे परमपूज्य अम्बेडकर जी सदैव देश के सभी वर्ग समुदाय के लोगो को समानता दिलाने के पक्षधर रहे उसी प्रकार हमें भी उन्ही के कार्यो पर चलकर अब हमें देश मे फैली गंभीर वैश्विक महामारी के समय आज अपने अपने घरों में पूर्ण लॉक डाउन होकर दिखाना है।
प्रधानमंत्री जी ने आज देश मे चल रहे लॉक डाउन को अग्रिम 3 हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया है जो कि आज के समय मे एक मात्र विकल्प नज़र आता है। इस संबोधन में कमियां निकलना ओर शिकायत करना देश के संविधान और प्रधानमंत्री के पद की बेज्जती करना होगा। लोगो को समझना होगा कि नियमो का पालन करना और पूर्ण लॉक डाउन ही हमारे सुरक्षित रहने का एक मात्र विकल्प है। ऐसे समय मे जरूरतमंदो की मदद करना और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लोगों को मदद करना ही एक अच्छा विकल्प है। मदद जरूरी नही धन से ही कि जाय बल्कि लोगों की जरूरतों को सरकार तक पहुचाना और सरकार द्वारा दी जा रही सहायता की गरीब वर्गो तक पहुचाना भी देश की मदद ही होगी। राजनीतिक पोस्टों के शेयर ओर नेताओं की वाह वाही से हम केवल फेसबुक का व्यापार बढ़ाते है, बिना किसी लाभ के। जैसे भी हो सकता है देश की मदद में योगदान दे भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी ,सुभास चंद्र बोस की कहानियाँ हमने खूब सुनी और खूब सराहा, अब बारी हमारी है खुद को बाबा साहब के समाज सेवी कर्यो पर चल कर साबित करने की। सबके पास मदद करने के अलग अलग आईडिया होंगे उनका प्रयोग करो।
खुद स्वस्थ रहो ,परिबार को स्वस्थ रखो।
कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को सलाम ओर देश के सभी कोरोना वॉरियर्स को मेरा नत्मस्तकीय सलाम तथा जो ये जंग हार गए उनके लिए ईश्वर से शांति की कामना करता हूं।
जय भीम
बाबा साहब अमर रहे।

Post navigation

Previous: जिले में 31 मई तक लागू होगी धारा 144, भ्रामक प्रचार पर रोक
Next: Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में विश्व रत्न भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंस बनाकर लॉकडाउन का पालन करते हुए माल्यार्पण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.