Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

चेहरे पे चेहरा ( लघुकथा )

जनवाद टाइम्स 16 July 2023
चेहरे पे चेहरा ( लघुकथा )
Share News
       

कथाकार- जयमोहन प्रयागराज

मैं अपने नए मकान में आई। पड़ोस में मेरे शर्मा जी रहते हैं ।वह व उनकी पत्नी मुझसे मिलने आए। बड़े शांत व शालीन लगे दोनों लोग। भाभी जी आप सामान लगाइए मैं अभी चाय नाश्ता लाता हूं ।नहीं नहीं भाई साहब रहने दीजिए। हम बाजार से मंगवा लेंगे। अरे ऐसा कैसे हो सकता है आप हमारे पड़ोसी हैं आज ही आए हैं ।सामान लगाना है बस नाश्ता भिजवाता हूं। जाने के थोड़ी देर बाद शर्मा जी चाय वा गरम पकोड़े ले आए। अरे भाई साहब आपने कष्ट क्यों किया ।

IMG 20230716 WA0165आपने बेकार भाभी जी को परेशान किया ।भाभी जी मेरी पत्नी बहुत अच्छी है। उसने ही मुझसे कहा कि वह आपको नाश्ता और खाना बनाने के लिए मना कर दे ।खाना भी तैयार कर रही है। हम उनकी शालीनता के कायल हो गए ।कौन पूछता है आजकल किसी को दो दिन बाद उनके घर से चिल्लाने की आवाज आई मैंने मेहरिन से पूछा यह कौन जोर-जोर से चिल्ला रहा है । महरीन नेबताया कि शर्मा जी की मां है ।बहू को गाली दे रही है अरे इतनी अच्छी बहू से वह क्यों नाराज है क्या ऐसे अच्छे लोगों से भी लोग नाराज हो सकते हैं।
मेहरिन हल्के से मुस्कुरा कर चल दी अब तो रोज का काम था 10:00 बजे जब शर्मा जी दफ्तर जाते घर में चिल्लाहट शुरू हो जाती ।मेरे पति बोले बुढ़िया सठिया गई है। मैंने कहा आप बिना सोचे समझे बिना देखे हुए किसी के प्रति क्यों धारणा बनाते हैं ।ऐसा नहीं करना चाहिए एक दिन में छत पर गई वहां से शर्मा जी का पूरा आंगन व बरामदा दिखता था ।देखकर मैं अवाक रह गई देखा शर्मा जी की बूढ़ी मां पानी मांग रही है। बहू ने दूर से खड़ी होकर ठेंगा दिखा रही है ।वह चिल्ला रही है तो हंसकर थप्पड़ दिखा रही है ।

चेहरे पे चेहरा ( लघुकथा )

बूढ़ी मां पानी लेने के लिए उठी तो गिर गई ।वह बहू को गाली देने लगी बहू ने झाड़ू उठा कर उससे उन्हें पीटा ।वह चीखती रही पर बहू मौन होकर उन्हें सताती रही ।मेरा मन दुख से भर उठा।लोग बूढ़ी की गाली देने की आवाज सुनते हैं और बहू की करतूत नहीं जानते हैं मेरा मन क्रोध से भर उठा इंसान चेहरे पर चेहरे लगाता है दुनिया के सामने शिष्टाचार शालीनता का चेहरा और मां के लिए इतना घिनौना विद्रूप चेहरा मेरा मन वितृष्णा से भर गया।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने हेतु मंडलायुक्त एवं अपर पुलिस महानिदेशक की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन
Next: Etawah News : यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर बना 50 गाँवों के लिए खतरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.