मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते सदर बाजार द्वारा चलाया चेकिंग अभियान।

IMG-20210524-WA0043
Share News

संवाददाता: रेनू

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन सख्ती दिखाते हुए। विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान लॉकडाउन का अनुपालन करने वालो के विरुद्ध चेकिंग व पैदल गस्त करते हुए।
सदर बाजार थाना प्रभार निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू किया । थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नही निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे।

Trending News