चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मेला ग्राउंड में कचरा डंपिंग पर जताई चिंता, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मेला ग्राउंड में कचरा डंपिंग पर जताई चिंता, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
Share News

Bihar News । संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया । पश्चिमी चंपारण

पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या–2 स्थित मेला ग्राउंड में हो रही कचरा डंपिंग को लेकर चनपटिया के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मेला ग्राउंड में कचरा डंपिंग पर जताई चिंता, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

विधायक ने कहा कि मेला ग्राउंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंके जाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है तथा आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विधायक अभिषेक रंजन द्वारा दी गई गैर-सरकारी संकल्प सूचना में बताया गया है कि चनपटिया नगर पंचायत का मेला ग्राउंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां वर्तमान में कचरा डंपिंग किए जाने से गंदगी, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि मेला ग्राउंड पर तत्काल कचरा डंपिंग बंद कर स्थल को कचरा मुक्त बनाया जाए तथा प्रस्तावित चिल्ड्रन पार्क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे बच्चों एवं नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सके।

इसके साथ ही विधायक ने शहर के लिए स्थायी कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाएं किसी भी शहर के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं और सरकार को इस गंभीर समस्या पर शीघ्र सकारात्मक कदम उठाना चाहिए।

Trending News