Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण में न बरती जाये लापरवाही – डॉ. अनुपमा

जनवाद टाइम्स 15 January 2021
कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण में न बरती जाये लापरवाही – डॉ. अनुपमा
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह : मुरादाबाद बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, सैम बच्चो  की पहचान तथा उनका प्रबंधन, एमसीपी कार्ड तथा बच्चों की वीएचएसएनडी सत्र पर प्लॉटिंग के विषय में विस्तार से समझाया गया।

कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण में न बरती जाये लापरवाही – डॉ. अनुपमा

यूनीसेफ के मंडलीय समन्वयक रविप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा कुपोषण को विभिन्न प्रकार से समुदायिक प्रबंधन इसके अतिरिक्त  एनआरसी में प्रबंधन के प्रावधानों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा शांडिल्य द्वारा मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा बच्चों का चिन्हाकन नियमित रूप से हो इस विषय में  प्रेरित किया गया ।
मासिक प्रगति रिपोर्ट के  विभिन्न बिंदुओं पर व मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं के बिंदुओं पर सभी का अभिमुखीकरण किया गया। आशा, एएनएम व आंगनवाड़ी के परस्पर समन्वय पर बल देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुख्य सेविंग अकाउंट वीएचएसएनडी सत्र पर सम्मानित इंटरव्यू कराने व बच्चों को उस समय पर स्क्रीनिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए,जिससे उपचार में किसी प्रकार का विलंब न हो ।
रवि प्रकाश द्वारा बच्चों को एनआरसी में एडमिट किए जाने की समस्त प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया और बच्चों को जिन्हें पीएचसी सीएचसी से एनआरसी  संदर्भित किया है , काउंसलिंग कर एनआरसी भर्ती कराए जाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत  अभियान के अंतर्गत आयरन की सप्लीमेंटेशन को बढ़ावा देना व उसके मॉनिटरिंग के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है।

बिलारी को बेबी फ्रेंडली हेल्थ इनीशिएटिव के अंतर्गत लिए जाने के विषय में बताते हुए खुशी जाहिर की। बैठक में उपस्थित सभी को प्रसव पश्चात  एक घंटे के अंदर  ब्रेस्टफीडिंग का संदेश दिए जाने के लिए प्रेरित किया गया।

Post navigation

Previous: Etawah News: कस्बा बसरेहर में हो रही चोरियों का अब तक कोई खुलासा नही: राम कुमार सविता
Next: Ambedkar Nagar : पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त द्वारा प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को मेडल,ट्राफी और प्रवीणता प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण एवं विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0002~2
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026

Latest News

  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण एवं विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.