Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.26.57 PM
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली।

केनरा बैंक के सहयोग से रूटसेट संस्थान हाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में नवनियुक्त प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक अधिकारियों को ग्रामीण विकास, कृषि आधारित आजीविका, रोजगार सृजन तथा वित्तीय समावेशन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों एवं किसानों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझ सकें और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बना सकें।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक (उद्यान) डॉ. जोना देखो ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों, किसानों के लिए संचालित योजनाओं एवं केंद्र की मंडेट गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं कृषि अभियंता कुमारी नम्रता ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को होने वाले लाभों की भी जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न प्रशिक्षण इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र में संचालित तकनीकी एवं व्यावहारिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

मौके पर अविनाश पांडे, सीनियर फैकल्टी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजेपुर बेरई पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदनों में 5 का मौके पर हुआ निष्पादन
Next: Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.27.33 PM
  • Bihar

Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.26.57 PM
  • Bihar

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: राजेपुर बेरई पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदनों में 5 का मौके पर हुआ निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.