Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News: राजेपुर बेरई पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदनों में 5 का मौके पर हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.25.04 PM
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज राजेपुर बेरई स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कुणाल कुमार, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार एवं अंचलाधिकारी निशा यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 2 जून को रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत तथा मीरपुर पतांढ पंचायत में भी शिविर लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, बिजली, पानी सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए आवेदन लिए गए।

प्रशासन की ओर से शिविर में आम लोगों के बैठने, पेयजल एवं रोगियों के लिए दवा आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शिविर के दौरान पांच लोगों को जॉब कार्ड, आठ लोगों को स्वास्थ्य कार्ड तथा दो लाभुकों को कन्या उत्थान योजना का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार, सीओ निशा यादव, आरओ जुली कुमारी, एएसआई विनोद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, बीसीओ अनामिका कुमारी, बीसीएम रामराज सिंह, सीडीपीओ मंजू कुमारी, विकास मित्र दिलीप कुमार, एएनएम रानी कुमारी, आशा कार्यकर्ता उषा कुमारी, जेई अनामिका कुमारी, बीपीएम राजकुमार साह, किसान सलाहकार रंजीत राम, कनिय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: UP Weather News: उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भीषण हीट वेव की चेतावनी
Next: Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.