Vaishali News : पातेपुर थाने की अमठामा गांव के टोला शीतलपुर स्थित चंवर मे पानी से एक 5 वर्षीय एक बच्ची का शव बरामद

Body of a 5-year-old girl found
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।पातेपुर थाने की अमठामा गांव के टोला शीतलपुर स्थित चंवर मे पानी से एक 5वर्षीया एक बच्ची का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।मृतका एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी।उसके परिजनों ने थाने मे भी गायब होने की आवेदन देकर काफी खोजबीन किया था।लेकिन कही पता नही चला था।मिली खबर के अनूसार जब चंवर मे गाऔव के मछुआरे नाव लेकर मछली मारने गये तो देखा कि पानी के अंदर शव है।

Body of a 5-year-old girl found

वह गाऔव वाले को खबर किया तो वह गायब बच्ची का शव था।उसके घर के महज 5000 हजार गज की दूरी पर स्थित चंवर से शव मिला।मृतका थाने की अमठामा गांव के शीतलपुर टोला के अर्जुन सहनी की पुत्री आऔचल कुमारी के रूप मे पहचान की गई।घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।इस घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा हूआ है।इस मामले मे मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

 

You may have missed