Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ  न्यूज : सेवा योजना कार्यक्रम के तहत रक्तदान संस्थान द्वारा एमडीपीजी कॉलेज में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

जनवाद टाइम्स 29 March 2022
देश के युवा रक्तदान करके जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहयोग करें- निर्मल पांडेय
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद गौतम प्रतापगढ

 

प्रतापगढ आज एमडीपीजी कॉलेज जोगापुर (वाणिज्य संकाय) प्रतापगढ़ के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत कार्यक्रमाधिकारी डॉ अमिता मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय द्वारा छात्र छात्राओं को रक्तदान से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा हैं, और आप लोगों के स्वैच्छिक रक्तदान करने से समाज में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित लोगों को रक्तकोष के माध्यम से निशुल्क रक्त प्रदान करके उनका जीवन बचाने का संकल्प पूरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान संस्थान स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन पूरे देश में समय-समय पर करवा कर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क रक्त प्रदान करवाकर उनका जीवन बचाने का कार्य कर रही है।

 

देश के युवा रक्तदान करके जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहयोग करें- निर्मल पांडेय

उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं से अनुरोध किया कि कल दिनांक 30 मार्च 2022 को आपके महाविद्यालय प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन टीबी सप्रू हॉस्पिटल प्रयागराज की टीम द्वारा सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा। जिसमें आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में सहयोग करें।

 

देश के युवा रक्तदान करके जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहयोग करें- निर्मल पांडेय

आज के इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ अमिता मिश्रा, डॉ उषा दुबे , डॉ. शैलेश पांडेय, शांभवी सिंह, शिखा पांडेय,तान्या सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सरोज आदि लोग रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण की सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट : जिलाधिकारी
Next: Agra News : सरकारी बीज कार्यालय पर लटके ताले किसान बीज के लिए लगा रहे चक्कर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.