Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण की सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 29 March 2022
Bihar news पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण की सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि कुपोषित बच्चों के ईलाज के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन हर प्रयास कर रही है ताकि उनको समुचित उपचार एवं पोषण देकर स्वस्थ किया जा सके। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में 20 बेड वाला पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार एवं उनके पोषण के लिए सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाय। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

 

IMG 20220329 WA0023

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए अच्छे तरीके से पोषण पुनर्वास केन्द्र का संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही सरकार की ओर से कुपोषित बच्चों एवं उनके माता-पिता को दी जाने वाली आर्थिक सहायता वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। लाभुकों को हर हाल में नियत सहायता राशि अवश्य मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

 

Bihar news पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण की सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट : जिलाधिकारी

 

 

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों के बेहतर ईलाज एवं पोषण का ख्याल रखने के लिए 20 बेड का पोषण पुनर्वास केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाइपोथर्मिया (कांख का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम), इंडमा (दोनों पैरों में गड्ढ़े पड़ने वाली सूजन), लगातार उल्टी होना, दस्त के साथ डिहाईड्रेशन, बुखार बार-बार होना, सांस तेज चलना, बहुत कमजोरी का होना, पसली का धंसना, उदासीन, देर से बात समझना, त्वचा में विकार, परप्यूरा, आंखों की समस्या, सायनोसिस (जीभ/चमड़े का नीला होना) गंभीर एनीमिया, खून के रिसाव की प्रवृति वाले कुपोषित बच्चों का उपचार एवं पोषण प्रबंधन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि कुपोषित बच्चों एवं उनके माता-पिता को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी जाती है। बच्चों को खाना के लिए 70 रूपया प्रति बच्चा प्रतिदिन, माता के खाना के लिए 125 रूपया प्रति माता प्रतिदिन, माता को उसकी मजदूरी की हानि के बदले 257 रूपये प्रतिदिन, माता को दुबारा आने के लिए परिवहन एवं खाने का खर्च 60 रूपया प्रत्येक बार आने के लिए आर्थिक दिये जाने का प्रावधान है।

 

 

Bihar news पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण की सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थ्ति रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: दो वाहनों में हुई जोरदार भिडंत।
Next: प्रतापगढ  न्यूज : सेवा योजना कार्यक्रम के तहत रक्तदान संस्थान द्वारा एमडीपीजी कॉलेज में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.