Agra News : सरकारी बीज कार्यालय पर लटके ताले किसान बीज के लिए लगा रहे चक्कर

IMG-20220328-WA0022
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा 

बाह: कस्बा बाह क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भंडार के कार्यालय पर जायद की फसल का बीज लेने के लिए किसान सुबह से शाम तक चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन बीज गोदाम का ताला न खुलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है साथ ही उन्हें महंगे दामों पर बाजार से बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10:40 बजे कसा बमरौली निवासी किसान प्रदीप शर्मा बाह के ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर बीज लेने के लिए आए थे लेकिन कार्यालय पर ताला लटका हुआ था।वह गोदाम के खुलने का इंतजार कर रहे था। किसान ने बताया कि वह पिछले चार दिन से कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे यहां से हर बार मायूस होकर लौटना पड़ता है और इसकी वजह है कि गोदाम पर लटके हुए ताले। विदित हो कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें उन्नत किस्मों के बीज सस्ती दरों पर राजकीय कृषि बीज केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराती है लेकिन हैरानी की बात यह है कि सरकार के नुमाइंदे सरकार की योजना को परवान चढ़ने से पहले ही खत्म कर देते हैं जिससे किसान योजना का लाभ नहीं ले पाते।सूत्रों की मानें तो बाह पशु अस्पताल परिसर में बना यह कार्यालय न तो समय से खुलता है और न ही समय से बंद होता है।

IMG 20220328 WA0022

 

यहाँ स्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही यदा कदा इस बीज कार्यालय खोलता है जबकि यहाँ तैनात अन्य कर्मचारी जब कभी हाल जानने के लिए आते हैं और औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं।

 

IMG 20220328 WA0022

विदित हो कि अभी खरीफ की फसल कटाई चल रही है और ग्रीष्म कालीन जायद की बुआई की जा रही है लेकिन क्षेत्र के किसान फसल बोने के लिए बीज खरीदने के लिए सरकारी बीज केंद्र के न खुलने के कारण बाजार से मँहगी दर पर बाजार से बीज खरीदने को मजबूर हैं।

You may have missed