BiharNews नरकटियागंज में मोटर चोरी करते देख लेने पर नाबालिग की हत्या,एक गिरफ्तार

BiharNews Minor murdered after being caught stealing a motor in Narkatiaganj, one arrested
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पश्चिम चंपारण।
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटर चोरी करते देख लेने पर एक नाबालिक की गला दबाकर आरोपी चोर द्वारा निर्मम हत्या कर दीई।घटना नगर के चीनी मिल हजारी के समीप की है।

BiharNews Minor murdered after being caught stealing a motor in Narkatiaganj, one arrested

मृत नाबालिग की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है जो आठवीं कक्षा का छात्र बताया जाता है।वह मंझरिया गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का पुत्र था।सूचना पर पहुँची शिकारपुर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की निशामदेही पर गांव के ही प्रदीप कुमार चौधरी नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग के पिता एक खेत की रखवारी कर रहे थे।नाबालिग भी उनके साथ था।इसी बीच उसके पिता किसी काम से घर चले गए।नाबालिग खेत के समीप ही बैठा था।मंगलवार की रात्रि में चोर खेत मे लगे मोटर की चोरी करने लगा। चोर को नाबालिग ने देख लिया।नाबालिग द्वारा चोरी करते देख लेने पर चोर ने नाबालिग को पकड़ लिया और खेत से कुछ दूर ले जाकर नाबालिग के कपड़े से ही उसका गला घोंट दिया। नाबालिग के दम तोड़ देने पर वह भाग निकला। बुधवार की सुबह चीनी मिल हजारी के समीप महेश साह के फुलवारी में नाबालिग सत्यम का शव बरामद किया गया। बाद में गांव में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों ने गांव के ही प्रदीप चौधरी नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हत्या का कारण कुछ और ही बताया गया है ।

BiharNews Minor murdered after being caught stealing a motor in Narkatiaganj, one arrestedथानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हरेक पहलू की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Trending News