Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews लोक आस्था का महापर्व है छठ : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 October 2025
BiharNews Chhath is a grand festival of folk faith: District Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण

दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर जिले में स्वच्छता, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ प्रबंधन को लेकर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।BiharNews Chhath is a grand festival of folk faith: District Officer

बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सहित आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, नगर निकाय एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सबसे पहले छठ महापर्व के मद्देनज़र घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय, एवं सुरक्षा प्रबंध पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों की सफाई कार्य ससमय पूर्ण कर ली जाए, ताकि किसी प्रकार की गंदगी या जलभराव की स्थिति न रहे। उन्होंने नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, कीचड़ साफ़ करने तथा पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बेतिया एवं बगहा ने बताया कि पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। घाटों पर पुरुष एवं महिला पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में एंटी-रोमियो स्क्वॉड तथा मोबाइल पेट्रोलिंग टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों, मंदिरों, एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग को घाटों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्राथमिक उपचार केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को सभी घाटों एवं प्रमुख स्थलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और खराब तारों एवं पोलों की तत्काल मरम्मत करने का आदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post navigation

Previous: BiharNews चुनाव नहीं मतदान करें, नए भारत का निर्माण करें
Next: BiharNews ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट का हुआ प्रथम रैंडमाइजेशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.