BiharNews चुनाव नहीं मतदान करें, नए भारत का निर्माण करें

BiharNews Vote, not contest elections, build a new India
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पश्चिमी चंपारण।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करें इसके लिए विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

BiharNews Vote, not contest elections, build a new India
इसी क्रम में संत लौरेंस स्कूल चूहड़ी में छात्राओं के बीच मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रोनाल्ड कुँअर सिंह ने कहा कि पश्चिमी चम्पारण में अधिक से अधिक मतदाता मतदान में शामिल हो इसके लिए हमलोग विद्यालय स्तर पर पोषक क्षेत्र में लगातार मतदाता जागरूकता रैली, प्रभातफेरी, भाषण, निबंध प्रतियोगिता, अभिभावक गोष्ठी आदि का आयोजन कर जागरूकता अभियान चला रहे है। आज छात्राओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान की अपील करते हुए कहा दादी, दीदी, मां, चाची 11 नवंबर भूल ना जाना, मतदान करने जरूर जाना।
हाथों पर मेंहदी और उंगली पर मतदान की स्याही का निशान लगाकर लोकतंत्र की मजबूती के मतदान करने जरूर बूथ पर जरूर जाइयेगा।

BiharNews Vote, not contest elections, build a new India
मेहंदी प्रतियोगिता में जिला स्वीप कोषांग की सदस्या श्रीमती रानी कुमारी, उत्तम सिंह, विद्यालय की शिक्षिका जया कुमारी, रुखसाना, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य उपस्थित हुई।

Trending News