Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट का हुआ प्रथम रैंडमाइजेशन

जनवाद टाइम्स 15 October 2025
Bihar News: First randomization of EVM and VVPAT done
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमचंपारण।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) में सही पाये गये ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को विधानसभावार यादृच्छिक रूप से आवंटित किया जाता है। प्रथम रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल EVM Management System -EMS के माध्यम से संपन्न होता है। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के Manual on Electronic Voting Machine में वर्णित है, जो भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।Bihar News: First randomization of EVM and VVPAT done

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग की जाने वाली ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट का ‘प्रथम रैंडमाइजेशन’ पश्चिम चम्पारण, बेतिया में दिनांक 13-10-2025 को 3:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय परिसर स्थित सभागार भवन में 01 वाल्मीकिनगर, 02 रामनगर (SC), 03 नरकटियागंज, 04 बगहा, 05 लौरिया, 06 नौतन, 07 चनपटिया, 08 बेतिया, 09 सिकटा के अनुसार किया गया।

जिले में प्रथम रैंडमाइजेशन राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, जिला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), जिला अध्यक्ष, इंडियन नेशनल काँग्रेस, जिला अध्यक्ष, जनता दल (यूनायटेड), जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल, जिला सचिव, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

प्रथम रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट की जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित सूची सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय कार्यालय में उपलब्ध कराया गया। इस सूची के अनुसार ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पदाधिकारियों को आगामी निर्वाचन में उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपरांत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित स्ट्राँग रूम में मान्यता प्राप्त दलों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भंडारित कर दिया जाएगा।Bihar News: First randomization of EVM and VVPAT done

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के उपरांत, प्रथम रैंडमाइजेशन में चयनित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट की सूची अभ्यर्थियों को भी उपलब्ध करायी जाएगी।

Post navigation

Previous: BiharNews लोक आस्था का महापर्व है छठ : जिला पदाधिकारी
Next: BiharNews वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर अभियान से लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.