BiharNews 2025- 26 का बिहार बजट जन उपयोगी बजट है—रेणु देवी

BiharNews Bihar budget for 2025-26 is a public utility budget---Renu Devi
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने बिहार बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा पेश वित्तीय वर्ष 2025-26 अत्यंत लोकोपयोगी एवं सराहनीय है।

BiharNews Bihar budget for 2025-26 is a public utility budget---Renu Devi बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क औरव आधारभूत संरचनाओं पर ध्यान दिया गया है जिससे विकास को नई रफ्तार मिलेगी। जहाँ पिंक बस से महिलाएं सशक्त होंगी वही कैंसर अस्पताल से मरीजों को नया जीवन मिलेगा। रेणु देवी ने कहा है कि बजट में बिहार के गरीब, नौजवान, छात्र,महिला, किसान, वृद्ध सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया गया है। मैं इस जनोपयोगी बजट के लिए . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वित्तमंत्री सम्राट चौधरी को साधुवाद देती हूँ।

BiharNews Bihar budget for 2025-26 is a public utility budget---Renu Devi

इस बजट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प का पूरा होगा।

You may have missed