BiharNews बेतिया एसपी ने किया श्रीनगर थाना का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

BiharNews Bettiah SP inspected Srinagar police station, gave many necessary instructions
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

28 फरवरी 25 को पुलिस अधीक्षक , बेतिया के द्वारा श्रीनगर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया।

BiharNews Bettiah SP inspected Srinagar police station, gave many necessary instructionsतत्पश्चात विभिन्न पंजी यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवं अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

BiharNews Bettiah SP inspected Srinagar police station, gave many necessary instructionsनिरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, पुलिस अंचल निरीक्षक योगापट्टी, थानाध्यक्ष श्रीनगर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

You may have missed