BiharNews चाकू मारकर एक छात्र की हत्या

BiharNews A student was killed by stabbing  
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने गये एक छात्र को चाकू से मार कर हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाका में सनसनी फैल गई है। यह घटना मंगलवार की रात्रि करीब देर शाम की बताई गई है।BiharNews A student was killed by stabbing

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत आईटीआई कॉलोनी नहर से पूर्व स्थित आर डी कोचिंग के बाहर कोचिंग के वर्तमान छात्रों एवम कोचिंग के एक पूर्व छात्र के बीच झड़प हो गई जिसमे एक पूर्व छात्र दिव्यांशु(वर्तमान पता पूर्वी कारगहिया) को चाकू मार घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल दिव्यांशु की मृत्यु हो गई।चाकूबाजी की घटना के उपरांत पूर्वी कारगहिया के ही कुछ युवकों द्वारा पेट्रोल छिड़क कर आर डी कोचिंग में आगजनी की गई।

BiharNews A student was killed by stabbing

 
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पहुंच कर आरोपी दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा खुद घटनास्थल की छानबीन की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेतिया सदर द्वारा घटनास्थल पर अग्निशमन की गाड़ी,विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और स्वान दस्ता की टीम को बुला लिया गया।

घटना के सम्बन्ध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है एवं घटना के हर पहलू पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
आमजन से अपील है की इस संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

*बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है*

You may have missed