Bihar News: पैक्स उपचुनाव मे चांदनी देवी दोबारा पैक्स अध्यक्ष बनी।

IMG-20210215-WA0044
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-सोमवार को राजापाकर प्रखंड के बखरी बराई पंचायत मे हूए उपचुनाव मे चांदनी देवी ने दोबारा पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनूसार वे अपने एकमात्र निकटतम प्रतिद्बंदी जवाहरलाल राय को 303मतो से पराजित कर पुनः अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।आज हूए चुनाव मे चांदनी देवी को 533 तथा जवाहरलाल राय को मात्र239मत पड़े।इस प्रकार चांदनी देवी303मतो से विजय घोषित की गई।जीत की घोषणा के बाद चांदनी देवी को प्रमाण पत्र दे दिया गया है।गौरतलब हो कि प्रखंड क्षेत्र मे एकमात्र बखरी बराई पंचायत मे पैक्स का उपचुनाव हूआ है।जिसमें चांदनी देवी एवं जवाहरलाल राय के बीच सीधा मुकाबला था।मतगणना के बाद जवाहरलाल राय को हार का मुँह देखना पड़ा।वही जीत के बाद चांदनी देवी के समर्थकों ने फुल माला से लाद दिया।मतगणना के समय प्रखंड कार्यालय के बाहर तथा अंदर सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था किया गया था।थानाध्यक्ष नौशाद आलम,एस आई मिथलेश कुमार सिह एवं संजीत कुमार,एएसआई पप्पू कुमार सस्त्रबल के साथ तैनात दिखे।

You may have missed