Bihar News: एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे मिला।

IMG-20210209-WA0033
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।लालगंज-नगर क्षेत्र के वार्ड नौ मे एक महिंला का शव संदिग्ध अवस्था मे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची।जिसके बाद शव को पुलिस अपने कब्जे मे लेते हूए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी।वही घटना को लेकर मृतिका के मायके वाले दहेज के लिए हत्या किए जाने की आंशका जाहिर कर रहे है।मंगलवार दोपहर को वार्ड नौ के गोपाल राय की बहु की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई।जिसके बाद मृतिका के परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे तभी पुलिस को इसकी सूचना मिली।सूचना पर एस आई एजाज आलम,एस आई देवकुमार सिह,पीएस आई सुनील कुमार, पीएस आई वीणा कुमारी दलबल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे मे ले लिया।वहीं मृतिका के ससुराल वाले घटना के बाद फरार हो ग्ए।घटना की सूचना पर मृतिका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे।मायके वाले दहेज के लिए हत्या किए जाने की आंशका बता रहे है।

You may have missed