Bihar News अग्नि पथ योजना को रद्द करने की मांग पर इनौस ने किया विरोध प्रदर्शन

Bihar News अग्नि पथ योजना को रद्द करने की मांग पर इनौस ने किया विरोध प्रदर्शन
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सेना में अग्नि पथ योजना के तहत चार साल की बहाली के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवाद मार्च किया। बेतिया समाहरणालय गेट पर सभा करते हुए, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि अग्नि पथ योजना नौजवानों के जिन्दगी और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहीं हैं। आगे कहा की नौजवानों के नौकरी करने की उम्र में यानि 22 साल के उम्र में रिटायर जैसी योजना देश के नौजवानों को मंजूर नही है।

Bihar News अग्नि पथ योजना को रद्द करने की मांग पर इनौस ने किया विरोध प्रदर्शन

इनौस जिला उपाध्यक्ष अफाक अहमद ने कहा कि मोदी सरकार स्थायी नौकरियों को लगतार खत्म कर रहीं और ठेका- पट्टा पर बहाली कर रहीं हैं। जहां न नौकरी सुरक्षित है, न सेना की तरह सुविधा है, इस तरह की योजना को रद्द कर देना चाहिए। इस मौके पर इनौस नेता सुरेन्द्र चौधरी, विवेक तिवारी, अंसार खान, अभिमन्यु राव, आइसा नेता सोनू चौबे आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया।Bihar News अग्नि पथ योजना को रद्द करने की मांग पर इनौस ने किया विरोध प्रदर्शन

Trending News