Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–एक वर्ष बाद जैविक माता-पिता से मिलेगा युवान उर्फ रोहित

जनवाद टाइम्स 17 September 2023
Bihar News--Yuvan alias Rohit will meet biological parents after one year
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।
आज दिनांक 16.9.23. को बालक युवान उर्फ रोहित पासवान अपने जैविक माता-पिता के पास जाने हेतु हाजीपुर से प्रस्थान किया। दिसंबर 2022 में राजापाकर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मानव तस्करी के शिकार एक वर्ष के बालक युवान को मुक्त करा कर बाल कल्याण समिति वैशाली के आदेश से विशिष्ट ग्रहण संस्थान हाजीपुर में आवासित कराया गया था।

Bihar News--Yuvan alias Rohit will meet biological parents after one year

किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं बालकों के दत्तक ग्रहण हेतु मार्गदर्शी सिद्धांत 2022 के प्रावधानों के आलोक में उसके माता-पिता की खोज हेतु विभिन्न स्तर से प्रयास किए गए परंतु उनका पता नहीं चल पा रहा था। जिला बाल संरक्षण इकाई हाजीपुर में जुलाई माह में नव पदस्थापित सहायक निदेशक एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी के संयुक्त व्यक्तिगत प्रयास से असम के डिब्रूगढ़ में बालक युवान के जैविक माता-पिता का पता चला। इसके पश्चात उन लोगों ने जिला बाल संरक्षण इकाई डिब्रूगढ़ की मदद से उनका सत्यापन कराया।

Bihar News--Yuvan alias Rohit will meet biological parents after one year

बालक युवान का घर ढूंढने में बाल कल्याण समिति डिब्रूगढ़ की सदस्य श्रीमती रूबी दास, जिला बाल संरक्षण इकाई डिब्रूगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनवर एवं गुवाहाटी की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पल्लवी शर्मा का विशेष योगदान रहा। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 95 के आलोक में गृह सत्यापन के पश्चात समाज कल्याण निदेशालय पटना से उक्त बालक को असम भेजने हेतु अनुमति की मांग की गई। समाज कल्याण निदेशालय से अनुमति मिलने के पश्चात आज संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता एवं केयरगीवर के साथ उक्त बालक को बाल कल्याण समिति डिब्रूगढ़ के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। अब बालक युवान अपने जैविक माता-पिता के साथ जीवन यापन करेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News–वैशाली जिला को बनाया जाएगा टीबी मुक्त जिला
Next: Bihar News-राजापाकड़ प्रखंड राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के बढ़ते कदम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.