Bihar News मुहर्रम के हाई अलर्ट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Bihar News: Youth stabbed to death in high alert of Muharram
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के कालीबाग ओपी क्षेत्रांतर्गत छावनी पेट्रोल पम्प के पास एक 18 वर्षीय युवक की मारपीट छोड़ाने के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक मनुआपुल ओपी के शेख धुर्वा निवासी शेख भुट्टी का पुत्र शेख शाहीद एकराम बताया गया है।IMG 20230728 WA0231

घटना के पश्चात आनन फानन में युवक को इलाज हेतु जीएमसीएच लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृत युवक गांव से सामान खरीदने बेतिया छावनी आया था। उसी दरम्यान गांव के ही एक युवक को कुछ युवकों द्वारा पीटते देखकर छुड़ाने के मकसद से गया, तभी हमलावरों ने उसे चाकू से गोद डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जीएमसीएच अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आधा घंटा पूर्व ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकला गया फ्लैग मार्च गुजरा था।

मृतक के भाई मो एकरामुद्दीन ने बताया कि घटना स्थल से करीब दस कदम की दूरी पर पुलिस बल मौजूद था। मृत युवक शाहीद फुटबाॅल का एक अच्छा खिलाड़ी था और उसे जिलास्तर पर अवार्ड भी मिल चुका है और वर्तमान में प्रदेश स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ था।Bihar News: Youth stabbed to death in high alert of Muharram

वहीं मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर एक दिन पूर्व संध्या लगभग 5:30 बजे अम्बेडकर नगर युपीएससी का डाटा आॅपरेटर वाजिद हुसैन को भी चाकू से गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया, जिसका इलाज जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में की जा रही है।

You may have missed