Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बेतिया में मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप मार्ग संस्था द्वारा कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 19 October 2023
Bihar News Workshop organized by Multiple Action Research Group Marg organization in Bettiah
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

19 अक्टूबर 2023 गुरुवार को पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में मल्टिपल ऐक्सन रिसर्च ग्रुप – मार्ग संस्था नई दिल्ली द्वारा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय था महिला सम्मान एवं महिला अधिकार । इस कार्यशाला में जिला स्तर के सरपंचों, मुखिया गण, सुरक्षा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी, शिक्षक गण, आशा, आंगनवाड़ी के अधिकारी एवं सामुदायिक न्याय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवम अपने अपने सूझाव दिया।

Bihar News Workshop organized by Multiple Action Research Group Marg organization in Bettiah
मार्ग संस्था पिछले एक साल से चनपटिया, गौनाहा, पूर्वी चंपारण गोपालगंज एवं सिवान जिले में सामुदायिक न्यायकर्ताओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग, महिला, मजदूर, विकलांग, आदि के बीच में कानूनी जागरूकता अभियान शिविर आयोजित कर रहा है जिसमें घरेलू हिंसा,यौन हिंसा, भ्रुणहत्या ,बाल मजदूरी,बाल विवाह , छुआछुत, भेदभाव, जाती प्रथा, समानता आदि विषयों पर जानकारी दिया जाता है।
इसी कार्यशाला में मार्ग संस्था के निदेशक मोहम्मद नूर आलम तथा जिला सुरक्षा अधिकारी अतुल रंजन के द्वारा बताया गया कि किस तरह से समुदाय में महिलाएं और कमजोर वर्ग के लोग अपने अधिकारों को ले सकते हैं। अन्य अधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं देने के लिए अपने वचनबद्धता दोहराई।

Bihar News Workshop organized by Multiple Action Research Group Marg organization in Bettiah
इस कार्यशाला में आज घरेलू हिंसा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कानून, बाल विवाह, बच्चों के ऊपर होने वाले यौन हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित अन्य सुरक्षा कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मार्ग संस्था का उद्देश्य समुदाय में कमजोर वर्ग एवं हासीए पर रह रहे लोगों के लिए सुगम तरीके से न्याय उपलब्ध कराने में हमेशा प्रयास रहा है और इस दिशा में अग्रसर है । पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत भविष्य में अन्य सरकारी सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों तक न्याय उपलब्ध कराने में प्रयासरत मार्ग संस्था ऐसी कार्यशाला का आयोजन करती रहेगी।
मार्ग संस्था के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूजा टम्टा एवं अधिवक्ता शिखा मिश्रा इस कार्यशाला को सफल बनाने में अत्यधिक योगदान दिए। प्रोग्राम सहायक अजय सोनी एवं मार्ग के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार ठाकुर इस कार्यशाला को सफल बनाने में अपना योगदान दिए।

Post navigation

Previous: Bihar News सफाई एजेंसी ‘पाथ्या’ पर कार्रवाई से विभाग के बाद नगर आयुक्त ने भी अपनी गलती स्वीकारी:गरिमा
Next: Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.