Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 17 अप्रैल से प्रारंभ होगा महिला संवाद

जनवाद टाइम्स 10 April 2025
Bihar News Women's dialogue will begin from 17 April
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। जिलाधिकारी
दिनेश कुमार राय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में प्रमुख है। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु अभिनव कार्यक्रम तैयार किए गए हैं एवं अति महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रारंभ की गयी है।

Bihar News Women's dialogue will begin from 17 Aprilसरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को और प्रभावी बनाने एवं समुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद का आयोजन जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएं भाग लेंगी। जिला पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में महिला संवाद के आयोजन के निमित आयोजित कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद में सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों/योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं/कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जायेगा एवं संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य/परामर्श प्राप्त किया जायेगा।Bihar News Women's dialogue will begin from 17 April

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला संवाद का उदेश्य महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से महिलाओं को अवगत कराना है। सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। महिलाएं अपने गांव या टोलों की समस्याओं एवं आकांक्षाओ को चिन्हित कर उनके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सकें तथा साथ ही सामाजिक विकास से संबंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर सकें। इसके साथ ही प्रभावशाली, समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना महिला संवाद का उदेश्य है।

उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम की शुरूआत 17 अप्रैल 2025 से होगी। यह कार्यक्रम दो घंटे का होगा। उन्होंने डीपीएम जीविका को निर्देश दिया कि महिला संवाद के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां ससमय कर लें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र सहित जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने महिला संवाद के रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।Bihar News Women's dialogue will begin from 17 April

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व) राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News:-राजापाकर —पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किसानों के जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग
Next: BiharNews विशेष विकास शिविर अत्यंत ही महत्वपूर्ण : जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.