Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News पश्चिम चम्पारण संयुक्त मजदूर किसान कन्वेंशन बेतिया में सफलता पूर्वक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 25 September 2023
Bihar News पश्चिम चम्पारण संयुक्त मजदूर किसान कन्वेंशन बेतिया में सफलता पूर्वक सम्पन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त कन्वेंशन आज रिक्शा मजदूर सभा भवन में किया गया । इस कन्वेंशन का संचालन का. विनोद कुमार नरूला , सीटू , राधामोहन यादव किसान सभा , नागेंद्र प्रसाद ए आई के एम के एस, मानती राम ए आई के एम एस तथा आलमगीर लोक संघर्ष समिति के पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडली द्वारा किया गया ।

IMG 20230925 WA0192
कन्वेंशन के पृष्ठभूमि को रखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के पश्चिम चंपारण जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि 13 महीने तक संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा दिल्ली के बॉर्डर और देश भर में चलाए गए आंदोलन ने देश और दुनिया को एक नई दिशा दिया । इस बीच 750 किसान शहीद भी हुए । लेकिन किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस लेना पड़ा था । उस आंदोलन को देश के मजदूर वर्ग का भी समर्थन प्राप्त था ।
उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को नई दिल्ली ताल कटोरा स्टेडियम में मजदूर किसानों का संयुक्त सम्मेलन जिसमें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों सहित 200 किसान संगठनों ने भाग लिया था। उस सम्मेलन में आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसान और ट्रेड यूनियन के मजदूर शामिल हुए थे । जो मोदी सरकार की किसान , मजदूर विरोधी तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया था । सम्मेलन प्रस्ताव लिया कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का लड़का आशीष मिश्र द्वारा पांच किसानों को गाड़ी से रौंद कर हत्या कर दी गई थी । उसके याद में 3 अक्टूबर को देशव्यापी काला दिवस मनाया जायगा और 3 अक्टूबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन तथा प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाएगा । 3 अक्टूबर तथा 26 से 28 नवंबर को देश के सभी राज्यों के राजभवनो पर तीन दिवसीय महापड़ाव को सफल बनाने के लिए यह पश्चिमी चंपारण जिला स्तरीय किसानों और मजदूरों का कन्वेंशन किया जा रहा है।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए एटक के राज्य नेता ओम प्रकाश क्रान्ति ने कहा कि सभी संविदा कर्मी एवं स्कीम वर्कर्स की सेवा स्थाई किया जाए। सभी मजदूरों को 26 हजार रुपए प्रति माह न्यूनतम मजदूरी दिया जाय । योजना मजदूरों के मानदेय राशी में बढ़ोतरी किया जाय ।

Bihar News पश्चिम चम्पारण संयुक्त मजदूर किसान कन्वेंशन बेतिया में सफलता पूर्वक सम्पन्न
सम्मेलन को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसाओं के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाय तथा उसे कानून संगत बनाया जाय ।
लोक संघर्ष समिति के ने कहा कि देश भर के करोड़ों किसानों , खेत मजदूरों तथा मेहनतकश जनता का आह्वान किया कि वे एकजुट संयुक्त कारवाइयों में आगे बढ़ कर अपनी भूमिका अदा करें ।
कन्वेंशन को सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव, किसान सभा बलिराम भवन के जिला नेता जयंत कुमार द्विवेदी, किसान सभा रिक्शा मजदूर सभा भवन के जिला अध्यक्ष रामा यादव, सचिव हरेंद्र प्रसाद, ए आई के एम एस के एस सुरेंद्र प्रसाद , ए आई के एम एस के मानती राम, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता , खेत मजदूर सभा के सुबोध मुखिया , ईंख उत्पादक संघ के जिला अध्यक्ष लालबाबू यादव , सीटू के राज्य कमिटी सदस्य नीरज बरनवाल, सुशील श्रीवास्तव , चंद्रिका साह , संजय राव , ज्वाला कांत दुबे , योगेंद्र शर्मा , जयलाल दास आदि ने संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Agra News ताज रंग महोत्सव आखिरी दिन कलाकारों ने मचाई धूम, देश विदेश के कलाकारों ने दिखाया नृत्य कला का जलवा
Next: Bihar News लौरिया पुलिस ने विदेशी शराब का जखीरा अल्टो कार के साथ किया बरामद 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.