Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News डुमरिया पंचायत के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने पंचायत सरकार भवन का काम रोका

जनवाद टाइम्स 24 December 2024
Bihar News Villagers and school children of Dumriya Panchayat stopped the work of Panchayat Government Building
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

“मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये। हम बच्चों के खेलने की जगह पर प्रशासन पंचायत सरकार भवन बना रही है।” यह गुहार रामपुर-सकरौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय व वार्ड संख्या दस के आंगनबाड़ी के बच्चों ने लगाते हुए कार्य रोक दिया है। इस आशय का वीडियो व मेल मुख्यमंत्री को भेजा है। सोमवार को आक्रोशित बच्चों व ग्रामीण जेसीबी के सामने आ गए और काम नही शुरू करने दिया।

IMG 20241223 WA0153मामला नरकटियागंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत के रामपुर गाँव का है। बता दें कि पंचायत सरकार भवन के लिये प्रस्तावित मैदान का उपयोग बच्चों के खेल ग्राउंड के लिये होता आ रहा है। बता दें कि अभी हाल में खेल प्राधिकरण के निदेशक एस शंकरण ने स्कूलों में 2 से 9 जनवरी तक खेल सप्ताह मनाने का निर्देश दिया है। बच्चों का कहना है कि जब मैदान ही नही बचेगा तो खेल कहाँ और कैसे होगा? सरकार बच्चों के लिये मैदान मुहैय्या कर रही है। वही हमलोगों से मुखिया व अंचलकर्मियो ने मैदान छीन लिया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि इस मैदान में शिवमन्दिर है, जहाँ प्रतिवर्ष नागपंचमी का मेला व महावीरी अखाड़े का आयोजन होता है। यह हमारी आस्था व सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा मामला है। इस निर्माण से एक ग्रामीण मेला का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा व किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम के लिये कोई जगह नही बचेगा।

Bihar News Villagers and school children of Dumriya Panchayat stopped the work of Panchayat Government Building ग्रामीणों ने कहा है कि हम अहिंसक प्रतिरोध द्वारा शासन व सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिये स्थल परिवर्तन करने की माँग करेंगे। इस अवसर पर युवा नेता सुमित विद्रोही, आलोक कुमार, सत्येन्द्र मिश्रा, बलिंद्र पासवान,बैजनाथ यादव, छोटेलाल राम, जीउत राम, रविन्द्र सिंह, भुलई महतो, छोटेलाल पासवान, सुनील शर्मा, मदन यादव, कुणाल प्रताप सिंह, घनश्याम राव, अरविंद राव, भरत राव, रामेश्वर राव, डिप्टी मिश्र, दीनानाथ राव, रामबाबु राव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-  नीतीश की प्रगति यात्रा नही छलावा यात्रा है,वादा पुरा करने मे विफलता को लेकर जनता से माफी मांगें:सुनील कुमार राव
Next: Bihar News-  मुख्यमंत्री नितीश कुमार के प्रगति यात्रा से चम्पारण वासियों को मिला निराशा- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.