Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा घूसखोर मझौलिया प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 31 May 2023
Bihar News निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा घूसखोर मझौलिया प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने मझौलिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 55000 रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है।Bihar News निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा घूसखोर मझौलिया प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी

उक्त जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी सुजित कुमार सागर ने बताया कि मझौलिया के जन वितरण दुकानदार अजीत कुमार ओझा से शोकॉज वापस लेने एवं जनवितरण दुकान की लाइसेंस रद्द नहीं करने के एवज में मझौलिया प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) शैलेंद्र कुमार ने 55000 रूपया की मांग की थी। इस मामले में जन वितरण दुकानदार अजीत कुमार ओझा के शिकायत पर सत्यापन करने के बाद बुधवार की सुबह बेतिया के न्यू कॉलोनी स्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) शैलेंद्र कुमार को उनके निजी आवास से 55000 रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।जिन्हें टीम के द्वारा पटना ले जाया जा रहा है।Bihar News निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा घूसखोर मझौलिया प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी

निगरानी टीम का नेतृत्व स्वयं निगरानी डीएसपी सुजित कुमार के द्वारा किया जा रहा था और उन्होंने बताया कि टीम में डीएसपी अरुणोदय पांडे भी सहयोग में थे। वहीं छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सतेन्द्र राम, विंध्याचल प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, अवर निरीक्षक गणेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार तथा सिपाही मणिकांत, शशिकांत, रणधीर कुमार व विनोद कुमार सिंह शामिल थे।Bihar News निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा घूसखोर मझौलिया प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी

बताते चलें कि इसके पूर्व बेतिया के अंचलाधिकारी, नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक, शिक्षा विभाग के कलर्क, सहायिका के पति, मुखिया आदि को निगरानी विभाग द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। अचानक हुई निगरानी की कार्यवाही की खबर से जिले में हड़कंप हो गया है। लेकिन फिर भी निगरानी विभाग की कार्यवाही के बाद भी रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारी व अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं।

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज :  दानपात्र पाठशाला के बच्चो संग केक काटकर मनाया जन्मदिन
Next: आगरा न्यूज : निर्जला एकादशी पर बिना अंन जल के व्रत रख हजारों राहगीरों की सेवा ठंडे दूध की लस्सी पिला जरूरत मंदो को दान कर पुण्य कमाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.