Bihar News: रंदाहा में 18 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Share News

रंदाहा गांव में पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा, अन्य आरोपी फरार।

रंदाहा में स्मैक बरामद करने के बाद आरोपी को पकड़ती पुलिस
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : काशीपुर, वैशाली (बिहार)
दिनांक : 20 मार्च 2026

वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र के रंदाहा गांव में पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रंदाहा में स्मैक बरामद करने के बाद आरोपी को पकड़ती पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, बराटी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक रुदल प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ गुरुवार शाम रंदाहा गांव में गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि तीन-चार व्यक्ति एक जगह खड़े हैं, जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संजीत राय (उम्र 35 वर्ष, पिता: चंदारिक राय, निवासी रंदाहा, वार्ड संख्या 14) बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से पैंट की जेब में रखे छोटे-छोटे डिब्बों में भूरा रंग का मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में कुल 48 पुड़िया मिलीं, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक तराजू से करने पर लगभग 18 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस स्मैक को बेचने का काम करता है। उसने यह भी बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति हर 3-4 दिन पर बिदुपुर मंदिर के पास आकर उसे यह सामान देता है, हालांकि वह उसका नाम-पता नहीं जानता।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे हाजीपुर में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

You may have missed