Bihar News: जनसुनवाई में 28 मामलों की सुनवाई, कई का मौके पर निपटारा

Share News

बेतिया जनसुनवाई में 28 मामलों की सुनवाई हुई, कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत दी गई।

IMG-20260320-WA0035
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
स्थान : बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
दिनांक : 20 मार्च 2026

बेतिया स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बेतिया समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते अधिकारी

जनसुनवाई के दौरान कुल 28 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं।

कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।

कार्यक्रम के दौरान विश्वजीत कुमार, विकेश महतो, राहुल कुमार गुप्ता, पूर्णिमा देवी, विश्वनाथ राम, किशोर मुखिया, पुनिता देवी, अर्चना कुमारी, अंकित कुमार, सुप्रिया कुमारी सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम “सात निश्चय-3” अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य “सबका सम्मान, हर नागरिक का जीवन आसान” बनाना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने इसमें भाग लिया।

इस मौके पर अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed