Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल से अधिक के सभी को ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’:गरिमा

जनवाद टाइम्स 13 November 2024
Bihar News: Under the Prime Minister Jan Arogya Yojana, everyone above 70 years of age will get 'Ayushman Vaya Vandana Card': Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के बुजुर्ग जन के लिए वार्ड 17 के ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला परिसर महापौर गरिमा देवी सिकारिया और उनके नगर पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया के सौजन्य से शिविर आयोजित कर आयुष्मान भारत अभियान के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने की फोटो ग्राफ लिया जा रहा है।

Bihar News: Under the Prime Minister Jan Arogya Yojana, everyone above 70 years of age will get 'Ayushman Vaya Vandana Card': Garima

इस मौके पर बुधवार को विशेष रूप में मौजूद नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले माह संपन्न महर्षि धन्वंतरि जयंती और 9 वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए इस योजना के रूप में एक खास तोहफा दिया है।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी जाति, वर्ग संप्रदाय के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा कवर देने की शुरुआत की गई है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस विशेष योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।चाहे उनकी आमदनी कुछ भी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस विशेष योजना के तहत हमारे प्रधानमंत्री जी ने समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा कवर देने की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को पांच लाख  तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाना है।मीडिया रिपोर्ट के हवाले से महापौर ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ की शुरुआत की है। यह योजना सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करती है। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज के साथ यह योजना हमारे बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवा में एक नया मानक स्थापित करेगी।

Bihar News: Under the Prime Minister Jan Arogya Yojana, everyone above 70 years of age will get 'Ayushman Vaya Vandana Card': Garima
इस योजना के तहत सभी वर्ग के बुजुर्गों को “आयुष्मान वय वंदना कार्ड” दिया जाएगा। यह योजना एक मील का पत्थर साबित होगी। घर में अगर किसी बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा तो परिवार का चिकित्सा खर्च भी कम होगा और लाभुक बुजुर्ग की चिंता भी घटेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News मद्य निषेध टीम द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, वाहन चालक व उपचालक गिरफ्तार 
Next: Bihar News बालू खनन का परमिट रद्द करने की मांग पर भाकपा माले ने दिया जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.