Bihar News-“प्रशासन गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत आज पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में कुल 214 आवेदन प्राप्त किए गए, जिसमें से 116 आवेदनों का निष्पादन किया गया
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर।
उप विकास आयुक्त ने प्रशासन गांव की ओर पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए यह बताया कि सरकार की यह पहल इसलिए है कि आम जनों को अपनी शिकायतों के निष्पादन हेतु सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े तथा प्रशासन स्वयं उनके दरवाजे पर पहुंचकर उनकी शिकायतों का निवारण करें।
इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि जिन आवेदनों का निष्पादन अभी तक नहीं हो सका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं ।
ग्रामीण जनों ने इस पहल को अत्यंत जन उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।