Bihar News सरैया मन झील में डूबने से दो किशोरी की मौत

Bihar News Two teenage girls died due to drowning in Saraiya Man Lake
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया प्रखंड के सरैया मन झील में डूबने से बलुआ रामपुरवा पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी शंभू चौधरी की 18 वर्षीय पुत्री व छोटक मुखिया की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की मौत हो गई ।

Bihar News Two teenage girls died due to drowning in Saraiya Man Lake

ग्रामीण नवल किशोर चौधरी तथा बाली चौधरी , सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ने बताया कि बुधवार के शाम गांव से पांच छः लड़कियां घास काटने के लिए सरैया मन में छोटी नाव पर सवार होकर उस पार जा रही थी तब तक नाव अचानक सेवार और खरपतवार में फंसकर उलट गया जिससे सभी लड़कियां पानी में गिर गई जिसमें से चार लड़की तैर कर बाहर निकल गई लेकिन शंभू चौधरी के पुत्री लालचुन्नी कुमारी एवं छोटक मुखिया के पुत्री खुशबू कुमारी तैर कर बाहर नहीं निकली हल्ला सुनकर सरवन चौधरी शंभू चौधरी करी चौधरी महेश चौधरी लक्ष्मण चौधरी योगेंद्र प्रसाद लल्लन मुखिया आदि ग्रामीण ने सरैया मन झील में दोनों किशोरियों को खोजना शुरू किया काफी खोजबीन करने के बाद संध्या में दोनों का शव बरामद हुआ उसके बाद शव निकालकर ग्रामीणों एवं परिजनों ने घर लाया जिसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी गई ।

Bihar News Two teenage girls died due to drowning in Saraiya Man Lake

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतियां भेज दिया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया वहीं किशोरियों को डूबने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है शंभू चौधरी के तीन पुत्र एवं एक पुत्री में लाल चुन्नी कुमारी सबसे छोटी बच्ची थी वही छोटा मुखिया के तीन पुत्री एवं एक पुत्र में खुशबू कुमारी सबसे छोटी बच्ची थी।
किशोरियों को डूबने से मलाही बलुआ गांव के ढरहरवा टोला गांव में पूरा मातम छाया हुआ है शव देखते ही माता-पिता एवं परिजनों रोते चिल्लाते वेशुद्ध हो गए बैरिया थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दो किशोरीयो को सरैया मन झिल में डूबने से मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है

Trending News