Bihar News लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

Bihar News Two robbers arrested with looted Scorpio
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बलथर थाना क्षेत्र से 23 जुलाई 2024 को लूटी गई स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद करते हुए दो लुटेरों को भी धर दबोचा है।

Bihar News Two robbers arrested with looted Scorpio
उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि लूट के बाद तत्कालीन एसपी द्वारा एक एस आई सी का गठन करते हुए इस मामले का सफल उद्घाटन करने का निर्देश दिया गया था।

Bihar News Two robbers arrested with looted Scorpio

टीम द्वारा तकनीकी, वैज्ञानिक एवं मैन्युअल अनुसंधान के क्रम में कांड का सफल उद्वेदन करते हुए शिकारपुर थाना के महुवआ निवासी नदीम सरवर पिता शौकत अली एवं पुरुषोत्तमपुर थाना के भड़भड़वा निवासी गोलू कुमार पिता भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके संदेश पर लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ एक मोबाइल भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि नदीम सरवर पर जिले में चार तथा गोलू कुमार पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Trending News