Bihar News-दो मोटरसाइकल चोर 10 मिनट के अंदर गिरफ्तार
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
गोपालगंज ।
गोपालगंज।।महम्मदपुर में डायल 112 की पुलिस ने महम्मदपुर मोड़ के पास से मोटरसाईकिल चोरी होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट के अंदर चोरी गई बाईक के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार पे० विन्देश्वर महतो सा0 गोपालपुर एवं मुस्ताक अली पे० महबुब मियां सा० महम्मदपुर पोखरा दोनो थाना महम्मदपुर को गिरफ्तार कर महम्मदपुर थाना को सौपा गया है। अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली भी पुलिस के द्वारा खांगाली जा रही है ताकि इन पर विधि संवत कानूनी कार्रवाई की जा सके।