Bihar News कोड़ा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
दुर्गा पूजा के अवसर पर अवसर पर अपराधी गतिविधियों को रोकथाम के लिए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी के निर्देश पर चलाए जा रहे बाइक जांच के दौरान नगर पुलिस ने कोड़ा गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है और उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल व मास्टर चाबी बरामद किया है।

Bihar News Two criminals of Koda gang arrested

गिरफ्तार अपराधियों ने कालीबाग ओपी क्षेत्र नया बाजार चौक से एक दिन पूर्व मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उड़ाते गये 119000 रूपया की बात भी स्वीकार की है।

Bihar News Two criminals of Koda gang arrested

कोड़ा गिरोह के गिरफ्तार अपराधियों में कटिहार जिला के कोढ़ा थाना का जोरबगंज निवासी संजू कुमार 20 वर्ष वर्ष पिता दारा यादव एवं सुमित कुमार 20 वर्ष पिता गणित यादव शामिल हैं। पुलिस दल में नगर थाना के दरोगा ऋतुराज जयसवाल, नरेश कुमार, मुफस्सिल थाना के दुर्गेश कुमार एवं कालीबाग ओपी के राजन कुमार शामिल थे।

Trending News