Bihar News: जनता पुस्ताकालय मे सकलदेव सिह को दी गई श्रद्धांजलि।

Bihar News: Tribute paid to Sakaldev Singh in Janata Library.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-प्रखंड मुख्यालय के शनिचर हाट स्थ जनता पुस्तकालय के परिसर मे शनिवार को महान समाजवादी शिक्षा विद व पूर्व मुखियां सकलदेव सिह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।मौके पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हूए।सभी लोगो ने उनके तैलचित्र पर फुल माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित पंचायत की मुखियां नजमा खातुन ने कहा कि स्वर्गीय सकलदेव बाबु ने पंचायत ही नही अर्पितु प्रखंड क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास के कार्यों को आयाम दिया।उनके प्रयास से ही जनता पुस्ताकालय की स्थापना हूई।श्रद्धाजंलि सभा की अध्यक्षता शिक्षाविद चतुर्भुज प्रसाद सिह ने की।संचालन देवेन्द्र सिह,प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिह,समाजसेवी मोहम्मद सुल्तान, केशवनारायण राय,राम विवेक सिह,दिनेश राय,मोहम्मद मुख्तार, बसंत सिह, फकीरा सिह,श्रीभगवान सिह,रौजीत साह,जामुन सिह,शिव प्रसाद सिह आदि शामिल थे।

You may have missed