Bihar news चंपारण के आठ वीर सपूतों को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन

Bihar news Tribute paid to eight brave sons of Champaran
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

स्थानीय शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक पर आज जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया।IMG 20240824 WA0144

इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने वीर सपूतों की गाथा को याद करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 24 अगस्त को चंपारण के आठ वीर सपूत आजादी में शहीद जो गये उनमे श्री रामेश्वर मिश्र,छपरा के रहने वाले वीर सपूत 30 वर्ष की आयु में राष्ट्र के लिए शहिद हो गए थे।इनके अलावा गणेश राव पुरानी गुदरी निवासी 28 वर्ष की आयु में, रामधुरवा निवासी गणेश राय 42 वर्ष की उम्र में,बेतिया के श्री भागवत उपाध्याय 22 वर्ष की आयु में,लोकरिया के श्री जगन्नाथपुरी मात्र 13 वर्ष की आयु में,गोड्डा सेमरा के रहने वाले श्री फौजदार अहीर 42 की उम्र में, महेशरा के श्री तुलसी राउत 32 वर्ष की उम्र में एवं बरवत सेना निवासी श्री भिखारी कोइरी 12 वर्ष की उम्र में बालावस्था में ही शहीद हो गये थे।Bihar news Tribute paid to eight brave sons of Champaran

इस अवसर पर बातचीत के क्रम में शहीदों के परिजनों द्वारा अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि हम सभी शहीदों की आर्थिक स्थिति दयनीय है उनलोगों ने जिला प्रशासन से यथा संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग किया। विशेष सहायता की मांग करते हुए उनलोगों ने उनके परिजन को सम्मान प्रदान करने की भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इनके त्याग एवं बलिदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई में चंपारण के वीर सपूतों का अतुलनीय योगदान रहा है। इन अमर शहीदों को शत-शत नमन।Bihar news Tribute paid to eight brave sons of Champaran

इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनन्त कुमार सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों आदि द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

Trending News