Bihar News श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन

Bihar News Tribute and resolution meeting organized  
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पं चम्पारण जिला कार्यालय के सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय नेता अतुल कुमार अंजान एवं प्रोफेसर ब्रज कुमार पाण्डेय की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

Bihar News Tribute and resolution meeting organized

 

इस सभा में अतुल कुमार अंजान के तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया, श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भारत भूषण दूबे, राजद के प्रभु यादव सी पी आई एम के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव शंकर कुमार राव, सांस्कृतिक मोर्चा के अनिल बाबा पाठक, शिक्षक नेता नवीन राय, भारत जोडो अभियान के रामेश्वर प्रसाद, आलमगीर हुसैन, प्रगतिशील लेखक संघ के एन डी तिवारी, ए आई एस एफ नेत्री लक्की, किसान नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, तंजीम ए इंसाफ के अब्दुल सतार, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, भाकपा नेता बब्लू दूबे , कृष्ण नन्दन सिंह, तारकेश्वर सहनी, हरिशंकर साह, हरेन्द्र द्विवेदी, गायत्री देवी, आरती, मदन शर्मा, खलिकुज्जमा, लछुमन राम, ध्रुव नाथ तिवारी, संजय सिंह, गिरजा शंकर ठाकुर, गंगा वर्मा, आदि ने अपने वक्तव्य में अतुल कुमार अंजान एवं प्रोफेसर ब्रज कुमार पाण्डेय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके अधुरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया, कामरेड अतुल अंजान के मृत्यु से देश के कम्युनिस्ट एवं किसान आंदोलन को गहरा धक्का लगा है
श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा की अध्यक्षता भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने किया।Bihar News Tribute and resolution meeting organized

 

Trending News