Bihar News वृक्ष न सिर्फ पर्यावरण रक्षक है,बल्कि मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं- डॉ गुरविंदरजीत सिंह, कमांडेंट

Bihar News वृक्ष न सिर्फ पर्यावरण रक्षक है,बल्कि मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं- डॉ गुरविंदरजीत सिंह, कमांडेंट
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
सशस्त्र सीमा बल बेतिया, प० चम्पारण के तरफ से राजकीय+2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली का संदेश देते हुए आज विद्यालय में सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका और विद्यार्थीगण ने वृक्षारोपण किया।

IMG 20230901 WA0112
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट डॉ० गुरविंदरजीत सिंह एवं इंस्पेक्टर श्री देवेंद्र यादव का स्वागत छात्राओं ने बुके देकर किया। इसके बाद कमांडेंट डॉ० गुरविंदरजीत सिंह विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें जल-जीवन-हरियाली की महता को बताया। कमांडेंट ने कहा कि वृक्ष न सिर्फ पर्यावरण रक्षक है बल्कि मानव जीवन का अभिन्न अंग है। हरेक मनुष्य को अपनी जिंदगी में 2-4 वृक्ष जरूर लगानी चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।
शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों और अलग-अलग जगहों में सशस्त्र सीमा बल की टीम के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुमारबाग विद्यालय में 750 महोगनी, सागवान, अर्जुन पेड़ लगाएं गए। जवानों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने वृक्ष लगाएं और उसकी सुरक्षा के लिए प्रण लिए।Bihar News वृक्ष न सिर्फ पर्यावरण रक्षक है,बल्कि मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं- डॉ गुरविंदरजीत सिंह, कमांडेंट

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रानी कुमारी, रिज़वाना तबस्सुम, सुष्मा शर्मा, सीमा भारती, रितु झा, सुनीता कुमारी,आशा वर्मा, शिक्षक राजकिशोर पांडेय, महमूद आलम,चंद्रशेखर तिवारी, विनोद कुमार, राजन कुमार, आलोक शेखर, नवीन कुमार, फारूक सर सहित सशस्त्र सीमा बल के सब इंस्पेक्टर अतुल राय, सब इंस्पेक्टर भोपाल सिंह सहित पैंतीस साथी जवान कार्यक्रम में भाग लिए।

You may have missed