Bihar News जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

Bihar News जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

आज समाहरणालय सभाकक्ष में पेयजल एप के माध्यम से जलापूर्ति योजनाओं की जांच के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

 

Bihar News जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्नप्रशिक्षण में सभी मुख्य बिन्दुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी कि कैसे एप को डाउनलोड करना है, कैसे पासवर्ड प्राप्त होगा एवं कैसे एप के माध्यम से जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण करना है।

Bihar News जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षण शिविर को निर्देशित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी, सुमित कुमार ने कहा कि प्रधान सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के आदेश के आलोक में शीघ्र ही सभी ग्रामीण क्षेत्रों के जलापूर्ति योजनाओं का ऑनसाइट निरीक्षण कर फोटो सहित पेयजल एप के माध्यम से रियल टाईम रिपोर्ट प्रतिवेदित करना है।उन्होंने निर्देश दिया कि यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी एवं उनके सहायक अभियंताओं, आईटी मैनेजर के द्वारा अच्छे तरीके से ट्रेनिंग दी गयी है। सभी तरह के संशय को दूर कर दिया गया है। सभी अधिकारी जलापूर्ति योजनाओं की जांच करते हुए संबंधित एप पर प्रॉपर तरीके से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया कि जलापूर्ति योजनाओं की जाँच विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो, इसे सुनिश्चित कराएंगे। इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे ।

 

Bihar News जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Trending News