Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मुजफ्फरपुर से प्रेस लिखे हुए लग्जरी कार से तीन करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद, तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 12 October 2021
IMG-20211012-WA0023
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया: पटना एयरपोर्ट के बाद अब मुजफ्फरपुर में करोड़ों के सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। DRI और कस्टम विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर में एक कार से करीब 3 करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली का रहने वाला बताए गए हैं । टीम द्वारा लग्जरी कार जब्त कर ली गई है। कार पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ है।

म्यांमार से लाया गया था सोना

 

 

 

IMG 20211012 WA0023 जांच के बाद DRI ने बताया कि ये सोना म्यांमार से लाया गया था। तस्करों ने इसे गुवाहाटी (असम) में कार के इंजन में बने बॉक्स में छिपाया था। वे इसे लेकर बनारस (UP) जा रहे थे। सूचना मिलने पर मुजफ्फरपुर के गायघाट मैठी टोल प्लाजा के पाक तस्करों को धर दबोचा गया। कुछ बिस्किट पर विदेशी मार्का लगा है। सभी बिस्किट पर नम्बर भी अंकित है, जो A-1 से शुरू है और C-3 तक है। DRI अधिकारियों का कहना है कि यह एक विशेष प्रकार का नम्बर होता है, जो तस्कर इस्तेमाल करते हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि सोने के बिस्किट को गुवाहाटी से लेकर चला था। कार के इंजन में विशेष तकनीक से बॉक्स बनाया गया था। वे पहले भी इस तरह तस्करी कर चुके हैं।

 

सोने की तस्करों को लेकर मिली अहम जानकारी

 

 

 

Bihar news मुजफ्फरपुर से प्रेस लिखे हुए लग्जरी कार से तीन करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद, तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तारइस कार्रवाई में गिरफ्तार तस्करों ने अन्य तस्करों के नाम और ठिकाने की जानकारी भी दी है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। DRI के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश नम्बर की कार से सोने के बिस्किट की तस्करी करने वाले जिले में पहुंच रहे हैं। इसी आधार पर DRI और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर मैठी टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी की। आम आदमी की तरह वहां पर रैकी करने लगे। इसी दौरान प्रेस लिखी कार वहां पहुंची। अधिकारियों ने धावा बोलते हुए कार को रुकवाया। तस्करों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने स्वीकार नहीं किया। बारीकी से जांच की तो सोने के बिस्किट मिले।

पटना एयरपोर्ट पर मिले थे सोने के बिस्किट

बीते सप्ताह पटना एयरपोर्ट पर भी कस्टम विभाग ने बंगलु bhरु के एक छात्र के पास से 28 लाख के सोने के बिस्किट बरामद किए थे। उक्त बिस्किट को उसने प्लेन की सीट में छिपाया था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान हुए जांच में पकड़ा गया था।

Post navigation

Previous: Etawah News: चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी, जसवंतनगर के बी0एड0 के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल रहा सर्वोत्कृष्ट
Next: Bihar news बिहार के पंचायत चुनाव मे मतदाता सूची मे दो पंचायतों मे नाम रहने के कारण वोटर दोनो पंचायत मे अपना मतदान का फायदा उठाएंगे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.