Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नया बिहार बनने के लिए है यह न्याय यात्रा- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

जनवाद टाइम्स 17 October 2024
Bihar News This Nyay Yatra is to create a new Bihar- Virendra Prasad Gupta
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बदलो बिहार न्याय यात्रा आज दूसरे दिन जारी है.
यात्रा का समापन 27 अक्टूबर को पटना में आयोजित बदलो बिहार न्याय सम्मेलन से होगा. पोखरिया, मथुरा, मरजदवा में जनसभा, बलथर चौक पर डाक्टर भीमराव आंबेडकर जी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों नेताओं ने माल्यार्पण किया।

Bihar News This Nyay Yatra is to create a new Bihar- Virendra Prasad Gupta

जन सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी के सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज से बदलो बिहार न्याय यात्रा 26 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगी . 27 को मिलर हाई स्कूल में न्याय सम्मेलन होगा. नए बिहार के निर्माण की चल रही लड़ाई को मज़बूत बनाने के लिए न्याय सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील किया. आगे कहा कि बिहार में अगर हमें विकास चाहिए, हमें न्याय चाहिए, हमें रोजगार चाहिए तो हमें इस बात की गारंटी करनी होगी कि गरीबों को बांटने की किसी भी साजिश को चकनाचूर कर देना है. आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के तमाम योजनाओं को लागू करने वाली स्किम वर्करों को भी (आशा कार्यकर्ता, स्कूल रसोईया, ममता, जीविका दीदी, आंगन वाडी) न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दे रही है. देश के स्किम वर्करों के साथ साथ छात्र नौजवानों के साथ छलवा कर रहीं। आगे कहा कि नितीश सरकार अपने वादे के अनुसार सबसे पहले गरीबों को 5-5 डीसमिल जमीन दे. और जिस जमीन पर गरीबों का कब्जा है उस जमीन का काग़ज़ दे. उसके बाद जमीन का सर्वे कराये।

Bihar News This Nyay Yatra is to create a new Bihar- Virendra Prasad Gupta
भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह ऐपवा नेत्री सरोज चौबे ने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर चल रहा है. दलितों पर हमले हो रहे हैं. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और ऐसे ही दौर में हम देख रहे हैं कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कुछ जहरीले नेता हिंदू–मुस्लिम कर रहे हैं. हिंदू मुस्लिम करके पूरे बिहार में माहौल खराब करना चाहते हैं.।

Bihar News This Nyay Yatra is to create a new Bihar- Virendra Prasad Gupta
किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गया में किसी दलित मजदूर का हाथ काट लिया जा रहा है. सिवान में मूंछ रखने पर दलित शिक्षक की हत्या हो जा रही है. नीतीश जी कहते हैं कि भूमि सर्वे से भूमि विवाद खत्म हो जाएगा लेकिन हो रहा है उल्टा. भूमि सर्वे भूमिहीनों को बेदखल करने की साजिश है. इसलिए जबतक पर्चा नहीं मिलता भूमि सर्वे पर रोक लगाने की मांग करते हैं.
इंसाफ़ मंच जिला अध्यक्ष अख्तर इमाम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार की जनता के साथ डबल धोखा कर रही है. जाति सर्वेक्षण के उपरांत दलितों –वंचितों के आरक्षण का विस्तार हुआ लेकिन कोर्ट का बहाना बनाकर सरकार धोखा दे रही है. वह बढ़े आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में नहीं डाल रही. जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की बोलती बंद है. सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नेता किशोरी पटेल ने किया सभा का संचालन साधु शरण सिंह ने किया, इनके अलावा संजय राम, भोज राम, अच्छे लाल राम, किसान महासभा जिला सचिव इन्द्र देव कुशवाहा,शेख भोला, वीरेंद्र पासवान आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News विधि-व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल बेहद जरूरी : सरवणन एम.
Next: Bihar news मध्य निषेध अभियान के तहत भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद, 31 कारोबारी गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.