Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने उड़ाया 85हजार रूपया एवं एंड्रायड मोबाइल

जनवाद टाइम्स 6 September 2023
Bihar News मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने उड़ाया 85हजार रूपया एवं एंड्रायड मोबाइल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया कालीबाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्री राधेकृष्ण स्वीट्स के सामने से (मनुआपुल चौक के पहले) शमीमा खातुन पति हनीफ मियां और शारदा देवी पति धर्मेन्द्र प्रसाद गांव बेलबनवा थाना योगापट्टी बैंक से ऋण लेकर घर लौटते समय मनुआपुल नाश्ता करने के दरम्यान चोरों ने डिक्की खोलकर ऋण की राशि 85000/- रूपया, एक एंड्रायड मोबाइल, परिचय पत्र और बैंक के कागजातों की चोरी कर ली गई।IMG 20230905 WA0184

घटना के संबंध में अब्दुल रहमान पिता मंजूर मियां गांव बेलबनवा ने बताया कि वो एक मोटरसाइकिल से दोनों महिलाओं को लेकर एचडीएफसी बैंक आया था। जहाँ बैंक से एक महिला ने 40 हजार और दूसरी महिला ने 45 हजार का ऋण लिया। जिसे उन्होंने अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर छावनी के रास्ते घर लौटने लगे जब वो मनुआपुल चौक के पहले लगभग 3 बजे पहुंचे तो उन्होंने एक नाश्ते के दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर नाश्ता करने अंदर बैठ गए। नाश्ता करने के बाद वो गाड़ी पर बैठकर घर चले गए।

जब घर पहुंच कर गाड़ी की डिक्की खोली तो सभी सन्न रह गए। डिक्की में ना पैसा था, ना मोबाइल और ना ही कागजात परिचय पत्र। फिर तीनों भाग कर उसी होटल के पास पहुंचे, जहाँ रूककर नाश्ता किया था। जहाँ पहुंचने के बाद उन्होंने पूछताछ करना शुरू किया। इस बीच एक महिला वहीं पर बैठकर जोर जोर से रोने लगी तो दूसरी महिला आंखों में आंसू भरकर सिसकने लगी। दोनों ने बताया कि गांव के कर्ज को चुकाने के लिए बैंक से ऋण लिया है और अब पहले का कर्ज चुकता नहीं हुआ और बैंक का भी ऋण चढ़ गया। ऋण कैसे चुकाया जाएगा, यह सोचकर उनका दिल बैठा जा रहा था और आसूं रूकने के नाम नहीं ले रहे थे।Bihar News मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने उड़ाया 85हजार रूपया एवं एंड्रायड मोबाइल

इस बीच अब्दुल रहमान ने डायल 112 को फोन किया और थोड़े समय के बाद डायल 112 की गाड़ी पहुंच कर मामले की जानकारी लेती देखी गई। वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 आस पास लगे सीसीटीवी को देखने में जुट गई। खबर लिखें जाने तक पीड़ित कालीबाग ओपी में आवेदन नहीं दिया था।

बताते चले कि जिस जगह यह घटना घटी है वहां पर स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में भी कई बार डिक्की से रूपया निकालने की घटना हो चुकी है। लोगों की मानें तो कोई शातिर बार बार यहां रुकने व नाश्ता करने वालों को डिक्की से चोरी का निशाना बनाता रहा है।

Post navigation

Previous: Bihar News नगर निगम के सभी 46 वार्ड में 50-50 लाख की लागत से बुनियादी सुविधाओं का होगा ढांचागत विकास:गरिमा
Next: Bihar News-7 सितंबर को चेहल्लुम का अवकाश घोषित होने के कारण दिनांक 7.9.2023 को निर्धारित सत्यापन अब 13.9.2023 को किया जाएगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.