Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का होगा कुशल प्रबंधन : चैतन्य प्रसाद

जनवाद टाइम्स 25 July 2025
Bihar News There will be efficient management of land and assets of Bettiah Raj: Chaitanya Prasad
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बेतिया राज की भूमि पर विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा सरकारी परियोजनाओं को स्थापित करने हेतु मानकों का निर्धारण एवं उनकी आवश्यकताओं की समीक्षा तथा इनपुट प्राप्त करने के लिए आज जिलास्तर पर सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया।Bihar News There will be efficient management of land and assets of Bettiah Raj: Chaitanya Prasad

इस सेमिनार में बेतिया राज की भूमि के बेहतर प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु एनआईयूए (NIUA-नेशनल इंस्च्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स) नई दिल्ली के द्वारा तैयार किये जा रहे प्रोजेक्ट पर मंतव्य/सुझाव प्राप्त किये गए।

बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों से संबंधित मंतव्य/सुझाव को लेकर सेमिनार में बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का संरक्षण और प्रबंधन, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, भूमि एवं परिसम्पतियों के विकास और उपयोग के लिए सुझाव आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

सेमिनार में विशेषज्ञों और अधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों के संरक्षण और विकास के लिए एक प्रभावी योजना बनाई जा सके।

अब बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का कुशल प्रबंधन होगा। बेतिया राज की जमीन का बेहतर मास्टर प्लान तैयार होगा, जिससे अस्पताल, विद्यालय, उद्योग, पुलिस थाना आदि अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हो सकेगा और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

एनआईयूए (NIUA-नेशनल इंस्च्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स) नई दिल्ली, राजस्व पर्षद, बिहार से मिलकर बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का सही उपयोग करेगा। जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समेकित मास्टर प्लान तैयार होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन को अमली जामा पहनाया जाएगा। इस हेतु अगले 100 दिनों में राज्यस्तर से लेकर जिलास्तर तक चार अलग अलग बैठक आयोजित किये जायेंगे।

एनआईयूए (NIUA-नेशनल इंस्च्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स) नई दिल्ली द्वारा पीपीटी प्रस्तुत किया गया और कार्य योजना से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

चैतन्य प्रसाद, अध्यक्ष, राजस्व पर्षद, बिहार ने सेमिनार को संबिधित करते हुए कहा कि बेतिया राज का समृद्धशाली, गौरवशाली इतिहास रहा है। कई बार बेतिया राज की जमीन का सर्वे कराया गया है। सर्वे के उपरांत बिहार एवं उत्तरप्रदेश राज्य में बेतिया राज की लगभग 25 हजार एकड़ भूमि है। ज्ञातव्य हो कि नवम्बर 2024 में राज्य सरकार ने एक अधिनियम बना कर बेतिया राज की सभी परिसंपत्तियों को राज्य सरकार में निहित कर चुकी है एवं इससे संबंधित नियमावली का निर्माण अभी प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने कहा कि बेतिया राज की भूमि पर आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु कई विभागों के रिक्वायरमेंट आ रहे हैं। सभी रिक्वायरमेंट के आधार पर समेकित रूप से एक मास्टर प्लान तैयार किया जाना है। मास्टर प्लान के निमित आज यह सेमिनार आयोजित की गई है।

सेमिनार को गिरिवर दयाल सिंह, सचिव, राजस्व पर्षद, बिहार तथा जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री धर्मेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया।Bihar News There will be efficient management of land and assets of Bettiah Raj: Chaitanya Prasad

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, व्यवस्थापक, बेतिया राज, अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, लक्ष्मण तिवारी सहित सभी संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News जिला पदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का किया औचक निरीक्षण
Next: Bihar News : अपने मूल स्वरूप के साथ पर्यटन पार्क बने राज ड्योढी परिसर:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.